भारत की तर्ज पर अब तालिबान भी रोकेगा पाकिस्तान का पानी, कुनार नदी पर बांध बनाने की तैयारी

इस्लामाबाद, काबुल : तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अख़ुंदज़ादा ने अफगानिस्तान के जल मंत्री अब्दुल लतीफ़ मंसूर से कुनार नदी पर तत्काल बांध बनाने को कहा है। इस आदेश का मकसद कुमार नदी के पानी को पाकिस्तान जाने से रोकना है। अब्दुल लतीफ़ मंसूर ने दावा किया है कि “अफगानों को अपने जल संसाधनों का प्रबंधन करने का अधिकार है।” कुनार नदी पाकिस्तान के चित्राल क्षेत्र से निकलने वाली 480 किलोमीटर लंबी नदी है, जो अफगानिस्तान के नंगहार और कुनार प्रांतों से होकर गुजरती है और वापस पाकिस्तान की सिंधु नदी में मिल जाती है। अफगानिस्तान से पाकिस्तान में बहने वाली काबुल और कुनार नदियां पाकिस्तान के लिए पानी का एक बड़ा स्रोत हैं। तालिबान ने भारत की तर्ज पर ही पाकिस्तान का पानी रोकने का फैसला किया है। तालिबान ने भारत की तर्ज पर ही कहा है कि ‘खून और नदी एक साथ नहीं बह सकते।’ भारत ने भी पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया था। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो टूक शब्दों में कहा था कि नदी और खून एक साथ नहीं बह सकते और तालिबान ने भी भारत के स्टैंड को ही अपनाया है।

क्या है अफगानिस्तान की रणनीति

तालिबान के शीर्ष सूत्रों ने भारतीय मीडिया को जानकारी दी है कि “पाकिस्तान हमारे नागरिकों पर हमला करने के लिए हवाई शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है और हम पानी को उसके आंतरिक मामलों में… पाकिस्तान के हस्तक्षेप के खिलाफ एकमात्र गैर-सैन्य हथियार के रूप में देखते हैं। दशकों से, ISI ने काबुल पर नियंत्रण के लिए ISIS गुटों को धन और हथियार दिए हैं। पानी को रोकने या मोड़ने से काबुल को पाकिस्तान के गहरे सरकारी हथकंडों का मुकाबला करने के लिए रणनीतिक हथियार मिलता है। अफगानिस्तान हेलमंद, काबुल, कुनार जैसी अपनी नदियों पर संप्रभुता का इस्तेमाल कर रहा है, जो अफगान पहाड़ों से निकलती हैं लेकिन पाकिस्तानी कृषि भूमि की सिंचाई करती हैं। कमाल खान और शहतूत जैसे बांध और जलाशय जल-आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करने की एक व्यापक योजना का हिस्सा हैं।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के संस्थापक अनित थापा ने बुधवार को गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के मुख्य कार्यकारी (चीफ...

भुवनेश्वर में युवक का शव मिलने से इलाके में तनाव, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके पहाला में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘भाजपा पार्टियां नहीं तोड़ती’, टीएमसी और शिवसेना-यूबीटी में बगावत पर बोले भाजपा नेता

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना से कई सांसदों के बागी...

यूबीटी सांसदों की बगावत के दावों पर बोले राजू वाघमारे, बहुमत हमारे पास है ऑपरेशन टाइगर की कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता राजू वाघमारे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत