उपायुक्त ने इसरो के शैक्षणिक भ्रमण करने वाले सरकारी स्कूल की छात्राओं के दल से की मुलाकात

सहभोज कार्यक्रम में छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के अनुभव साझा किया, जताया आभार

जमशेदपुर : इसरो के शैक्षणिक पर गईं पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं के दल ने आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। उपायुक्त आवास में छात्राओं के लिए आयोजित सहभोज कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के प्रेरणादायी अनुभव साझा किए। इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री, झारखंड एवं उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। कहा कि यह अनुभव उनके जीवन की दिशा को बदलने वाला साबित होगा।

छात्राओं ने बताया कि उनके लिए यह अनुभव अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि हम सभी ने पहली बार हवाई जहाज की यात्रा की। गांव से निकलकर अपने जिला से बाहर दूसरे जिला और दूसरे राज्य जाना, एयरपोर्ट, फ्लाइट में बैठना और विज्ञान, तकनीक की दुनिया तथा सांस्कृतिक- ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों को इतने नजदीक से देखना, हमारे लिए सबकुछ नया अनुभव रहा।

इसरो का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा देखना हमारे लिए सबसे रोमांचक पल था। वैज्ञानिकों के कार्य, उपग्रह प्रक्षेपण की प्रक्रिया और अंतरिक्ष अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं को करीब से जानकर हमें गर्व और प्रेरणा दोनों मिली। चेन्नई में महाबलीपुरम, संग्रहालय और ऐतिहासिक धरोहरों को देखना, वहीं आर.एम.के. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कैंपस में तकनीकी नवाचारों को समझना हमारे लिए अत्यंत शैक्षणिक और प्रेरणादायी रहा। मॉडल स्कूल, कोवालम की यात्रा के दौरान वहाँ के छात्रों की अनुशासनप्रियता और सहयोग भावना से हमने बहुत कुछ सीखा।एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम और रेलवे म्यूजियम का भ्रमण कर खेल और भारत के रेल इतिहास की अद्भुत जानकारी मिली। छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि इस यात्रा ने उनके दृष्टिकोण को विस्तृत किया और एक सपने के जैसा सबकुछ था।

उपायुक्त ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के अनुभव सुनकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह शैक्षणिक भ्रमण केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आपके सपनों को नई दिशा देने वाला अवसर है। विज्ञान, संस्कृति और तकनीक का यह समन्वय आपको न सिर्फ ज्ञानवान बनाएगा बल्कि आत्मविश्वासी भी। आज आप सभी ने जिस उत्साह और आत्मविश्वास से अपने अनुभव साझा किए हैं, वह दर्शाता है कि हमारे जिले की प्रतिभा किसी से कम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं को बड़ी दुनिया से जोड़ते हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि मेहनत और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में आपमें से कई छात्राएं वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ और अपने क्षेत्र की प्रेरणादायी व्यक्तित्व बनेंगी।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, डीटीओ धनंजय, निवर्तमान कार्यपालक दण्डाधिकारी सह डीटीओ दुमका मृत्युंजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो, डीईओ मनोज कुमार, डीएसई आशीष कुमार एवं छात्राओं के दल के साथ गए शिक्षक व अन्य मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स और हथियारों के खतरे से निपटने के लिए सीमा जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए

अगरतला, 6 जून (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आवाजाही को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री...

पश्चिम बंगाल से निवेश का न्योता, आदित्यपुर के उद्योगपति होंगे शामिल

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। कोलकाता में मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में निवेश अवसरों और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत