September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मिंट किचन रेस्टोरेंट” ने मनाया सफलता का पहला सालाना उत्सव,जमशेदपुरवासियों के लिए शाकाहारी भोजन का बना भरोसेमंद ठिकाना

मिंट किचन रेस्टोरेंट” ने मनाया सफलता का पहला सालाना उत्सव,जमशेदपुरवासियों के लिए शाकाहारी भोजन का बना भरोसेमंद ठिकाना


जमशेदपुर : साकची स्थित मिंट किचन रेस्टोरेंट ने अपनी स्थापना के सफल एक वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर रेस्टोरेंट प्रबंधन ने पूरे जमशेदपुरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के सहयोग और विश्वास ने ही इस सफर को खास बनाया है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को रेस्टोरेंट की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया इसमें शहर की कई हस्तियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्राहकों की भी उपस्थित रही. हर किसी ने भोजन की गुणवत्ता वी स्वाद की सराहना की और इसे शहर के लिए एक उपहार बताया.

स्वाद व विविधता बनी खास पहचान
पिछले एक साल में मिंट किचन ने अपनी शुद्ध पारिवारिक शाकाहारी थाली और डाइनिंग अनुभव से शहर के खाद्य-प्रेमियों के बीच अलग पहचान बनाई है। यहाँ भारतीय, चाइनीज़, साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल और तंदूरी डिशेज़ के साथ-साथ बेहतरीन बेवरिज़ की रेंज उपलब्ध है। खासकर यहाँ परोसी जाने वाली एक्सप्रेसो कॉफी को ग्राहकों से जबरदस्त सराहना मिली है।

जैन मेन्यू विशेष आकर्षण
रेस्टोरेंट का एक और मुख्य आकर्षण है जैन मेन्यू, जिसमें नो गार्लिक, नो अनियन वाले व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इस पहल से न केवल जैन समुदाय बल्कि सभी शाकाहारी भोजन प्रेमियों को अपनी पसंद का भोजन चुनने का अवसर मिला है।

पारिवारिक आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान
मिंट किचन का पारिवारिक और आरामदायक वातावरण किटी पार्टियों और छोटे आयोजनों के लिए भी उपयुक्त साबित हो रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को यह डाइनिंग स्पेस आत्मीय और सुरक्षित अनुभव प्रदान करती है।

भविष्य के लिए वादा
रेस्टोरेंट प्रबंधन ने अपनी सफलता का श्रेय ग्राहकों के विश्वास और कर्मचारियों की मेहनत को देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और भी नए स्वाद और बेहतर सेवाओं के साथ लोगों का दिल जीतने का प्रयास जारी रखा है.

मुख्य आकर्षण
भारतीय, चाइनीज़, साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल और तंदूरी व्यंजनों की बेहतरीन रेंज

जैन मेन्यू : नो गार्लिक – नो अनियन वाले विविध व्यंजन

ताज़गी से भरपूर बेवरिज़ और लज़ीज़ एक्सप्रेसो कॉफी

पारिवारिक वातावरण, किटी पार्टियों और छोटे आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान

रेस्टोरेंट की खासियतें
पिछले एक साल में मिंट किचन ने जमशेदपुर के खानपान संस्कृति में अलग पहचान बनाई है।

यहाँ परोसे जाने वाले ताजगीभरे व्यंजन और आत्मीय आतिथ्य ग्राहकों को बार-बार आकर्षित कर रहे हैं।

विशेष रूप से जैन मेन्यू की शुरुआत ने शाकाहारी भोजन प्रेमियों के बीच रेस्टोरेंट को लोकप्रिय बना दिया है।

क्या कहते हैं प्रबंधक

“इस सफलता का श्रेय हमारे ग्राहकों के विश्वास और कर्मचारियों की मेहनत को जाता है। आने वाले समय में हम और भी नए स्वाद व सेवाओं के साथ लोगों का दिल जीतते रहेंगे।”
— मिंट किचन रेस्टोरेंट प्रबंधन

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading