August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

साकची नेहरू कालोनी में गणेशोत्सव पर माता का जागरण

जमशेदपुर : अखिल भारतीय गंडा समाज युवा समिति के द्वारा हावड़ा ब्रिज नेहरू कॉलोनी स्थित गणेश पूजा एवं ओड़िशा के पर्व नुआखाई पर्व के अवसर पर माता का जागरण संपन्न हुआ।

अखिल भारतीय गंडा समाज युवा समिति के अध्यख अरुण बारीक़ के नेतृत्व मे एक बैठक हुई। अरुण बारिक ने कहा की 28 अगस्त को पश्चिम ओडिशा का महान पर्व नुआखाई मनाया जा रहा है। सभी को इस महान पर्व पर बधाई। अखिल भारतीय गंडा समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण महानंद और नेहरु कॉलोनी समाज के अध्यक्ष ने बताया की गणेश पूजा और नुआखाई पर्व के अवसर पर 26 से 29 अगस्त तक नेहरू कॉलोनी युवा समिति द्वारा कार्यक्रम रखा गया है। बैठक मैं केंद्रीय सलाहकार दुर्गा महानन्द ,राहुल हरिपाल, अंकित महानंद,दीपक भोई ,मनीष महानंद,अमित बाग,सनी दास, बिनोद हरिपल ,विशाल आदि शामिल हुए।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading