August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

तीज के मौके पर नेपाली समाज की महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

तीज के मौके पर नेपाली समाज की महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

जमशेदपुर: तीज पर्व के अवसर पर नेपाली समाज की विवाहित महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूरे विधि विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और अपने पति की लंबे आयु की कामना की।

गोलमुरी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में नेपाली समाज की महिलाओं के द्वारा तीज पर्व के अवसर पर शंकर भगवान की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की गई ।नेपाली समाज की विवाहित महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाकर सोलह श्रृंगार कर निर्जला उपवास रखकर पूजा करने पहुंची थी। विवाहित महिलाएं ने पूजा करने के बाद जमकर मस्ती की। मीडिया से बात करते हुए ज्योति ने कहा कि तीज पर्व नेपाली समाज की विवाहित महिलाओं के लिए सबसे बड़ा पर्व है। हम सभी विवाहित महिलाएं निर्जला उपवास रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए बाबा भोले शंकर की पूजा अर्चना करती हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading