August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर के बारीडीह में मणिपाल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के बारीडीह में मणिपाल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या

जमशेदपुर : शहर के बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में ले लिया है। छात्र के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद कैंपस में सनसनी फैल गई है।

मालूम हो कि परसुडीह थााना थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव ने बुधवार देर शाम आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading