September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

राजनगर में लूटपाट की योजना बनाते तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार : एसपी

राजनगर में लूटपाट की योजना बनाते तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार : एसपी

जमशेदपुर, सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंचा ग्राम में पुलिस ने तीन अपराधकर्मियों की गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में बताया कि राजनगर थाना क्षेत्र के ईचा ग्राम में कुछ अपराधकर्मी हथियार के साथ एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे हैं तथा लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आए हैं। 

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में विरेंद्र सिंह कुंतीया, पिटु कुमार रक्षित और आकाश हेम्ब्रम शामिल हैं। इनके पास से एक अवैध देशी हथियार पिस्टल, एक 9एमएम जिंदा गोली, चार मोबाइल, एक एयरपॉड, एक चिलम और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस ने इन अपराधकर्मियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे एक घर में घुसकर सामान की चोरी/लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त लूट और रंगदारी के कई कांडों में आरोप पत्रित हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से लूटपाट की बड़ी घटना को रोकने में सफलता मिली है

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading