September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

ओडिशा में चोरी, चाकुलिया में चार किलो चांदी व 47 ग्राम सोने के जेवरात समेत महिला गिरफ्तार

ओडिशा में चोरी, चाकुलिया में चार किलो चांदी व 47 ग्राम सोने के जेवरात समेत महिला गिरफ्तार

चाकुलिया. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की। बाजपेई नगर स्थित गुलगुलिया पाड़ा से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन किलो आठ सौ ग्राम चांदी और 47 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं. इस मामले की मुख्य आरोपित नेहा सबर फिलहाल फरार है.

जानकारी के अनुसार ओडिशा के रायगड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2006 में दर्ज चोरी कांड की जांच में चाकुलिया पुलिस को यह सफलता मिली। रायगड़ा पुलिस के आग्रह पर थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

पुलिस ने सबसे पहले फरार आरोपित नेहा सबर के घर की तलाशी ली, जहां से चांदी जैसा एक बर्तन बरामद हुआ। इसके बाद नेहा के पड़ोसी गीता सबर के घर छापेमारी की गई। वहां एक बक्से से भारी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण, लोहे का सबल और धारदार चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ में गीता सबर बरामद गहनों का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में पायल, चेन, अंगूठी, कमरबंध, माथा फूल, पोला, तच्छी, बेबी बल्ला जैसे चांदी के गहनों का कुल वजन 3.8 किलो है। वहीं सोने के गहनों में नेकलेस, लोकैट, बाली, अंगूठी और तख्ती शामिल हैं, जिनका कुल वजन 47 ग्राम है।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार गीता सबर पर चोरी के गहने छिपाने का आरोप है. वहीं फरार नेहा सबर की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading