September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सैन्य मातृसक्ति ने धूमधाम से मनाया ‘मिलन सह सावन महोत्सव’

सैन्य मातृसक्ति ने धूमधाम से मनाया ‘मिलन सह सावन महोत्सव’

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का अंग सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर महोत्सव का आयोजन के-79 रेस्टोरेंट स्थित साक् हावड़ा ब्रिज सभागार में किया गया। जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सैन्य मातृशक्ति द्वारा भारतमाता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यो से अवगत कराया।विषय प्रवेश देते हुए श्रीमती विनीता ने कहा कि आधुनिकता और सैनिक मूल्यों का सामंजस्य ही वर्तमान समाज के बदलाव की आधारशिला बन सकता है। इसलिए हम सबका यह दायित्व है कि नागरिक परिवेश में अपने बच्चों के साथ अन्य परिवारों में भी सैनिक मूल्यों का बीजारोपण का प्रयास करे। समारोह मे महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।तमाम महिलाओं नें हरे रंग के परिधानों में सज धजकर कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया! सभी ने हाथों में मेहंदी लगवाई और सावन के मनभावन गीतों पर झूम कर सावन का स्वागत किया। सर्वप्रथम नृत्य प्रतियोगिता, उसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता एवं अंत में सावन क्वीन का चयन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में सामाजिक की श्रीमती पूर्वी घोष एवम साहित्य मंच श्रीमती वीणा पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस दौरान आकर्षक साड़ियों में महिलाएं सजीं थी एवं महिलाओं ने नृत्य और रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।समारोह मे महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से सज्जा,नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता सहित संगीत का आयोजन किया गया| संगठन की श्रीमती अनुपम सिंह ने कहा कि सावन महीना काफी पावन होता है और हमें प्रकृति के करीब ले जाता है। भारतवर्ष उत्सवों का देश है और यहां सभी पर्वों को पूरी श्रद्घा और उर्जा के साथ मनाया जाता है।इस प्रकार के आयोजन जनमानस में उर्जा का संचार करते हैं।आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य सभी पुरानी एवं नई बहनों का मिलन सह परिचय एवं सैन्य संस्कारों से नागरिक परिवेश के लोगों को अवगत कराने का एक छोटा सा प्रयास् एवं भारत की संस्कृति और तीज त्योहारों को घर-घर तक उसके महत्व को बताना और लोगों को जागरूक करना है। धन्यवाद ज्ञापन रीना सिंह द्वारा किया गया.

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading