September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जुगसलाई की जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जुगसलाई की जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार को जुगसलाई की जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने किया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य जुगसलाई नगर निगम क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति और क्षेत्र में व्याप्त अन्य जनसमस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाना था।

प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति को रोकने तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। धर्मेंद्र सोनकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जुगसलाई के कई वार्डों में लगातार गंदा और बदबूदार पानी पाइपलाइन के जरिए लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। कई बार स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में लिखित और मौखिक शिकायत दी गई लेकिन प्रशासन और नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि दूषित पानी के सेवन से लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है, और कई क्षेत्रों में पहले से ही जलजनित रोग फैल रहे हैं। नगर निगम की लापरवाही से लोग परेशान हैं और इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधियों ने सड़क की खराब स्थिति, जलजमाव, नालियों की सफाई में लापरवाही, कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था जैसे कई अन्य मुद्दों को भी उठाया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading