August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सोनिया हत्याकांड में प्रेमी से पति बने जयराम मुर्मू गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

सोनिया हत्याकांड में प्रेमी से पति बने जयराम मुर्मू गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के धरमबांधा नाले में युवती की लाश मिलने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतका की पहचान शंकोसाई रोड नंबर 5, उलीडीह निवासी सोनिया उर्फ चिंगड़ी सरदार के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने सोनिया के पति जयराम मुर्मू (निवासी खिखड़ीगुट्टू, बालीगुमा) को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के अनुसार, 14 जुलाई की सुबह 9:30 बजे नाले में युवती का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि जयराम और सोनिया के बीच 12 साल से संबंध था और उन्होंने शादी भी कर ली थी। लेकिन हाल के दिनों में जयराम को अपनी पत्नी पर शक था कि वह किसी अन्य युवक से बात करती है। पूछताछ में जयराम ने बताया कि 13 जुलाई की रात उसने सोनिया का पीछा किया। ओलीडीह बुधवा चौक पर झगड़े के बाद वह सोनिया और उसकी दो सहेलियों को बहला-फुसलाकर खिखड़ीगुट्टू के एक सुनसान मकान में ले गया। वहां उसने खाना खिलाया और जब सब सो गए, तो सोनिया को बाहर ले जाकर पहले ब्लेड से गला रेतकर और फिर दावली (धारदार हथियार) से हत्या कर दी। बाद में शव को रस्सी से बांधकर बोरे में भरकर साइकिल से नाले में फेंक दिया।

पुलिस ने जयराम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, रस्सी, मोबाइल, साइकिल और हत्या के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। मामले में मृतका की बहन रोमानी सिंह सरदार के बयान पर एमजीएम थाना में बीएनएस की धारा 103(1), 238 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और पूरे मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading