September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

किसानों के बीच बांटे गए बीज मिनिकिट

किसानों के बीच बांटे गए बीज मिनिकिट

जमशेदपुर : जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ की उपस्थिति में जमशेदपुर प्रखंड के गुरमा गाँव, बड़ाबांकी पंचायत में किसानों के बीच बीज मिनिकिट का वितरण किया गया । इस मौके पर पंचायत के मुखिया राकेश मुर्मू, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रबीर कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक लक्ष्मी सोरेन समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

किसानों को यह बीज शत-प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है। अरहर मिनिकिट एक पैकेट 4 किलो का है। आज 55 किसानों को किट उपलब्ध कराया गया । जमशेदपुर प्रखंड में कुल 130 मिनिकिट का वितरण किया जाएगा, किसानों का चयन कर लिया गया है. शेष किसानों को जल्द वितरित किया जाएगा।

योजना के बारे में जिला कृषि पदाधिकारी श्री विवेक बिरूआ ने कहा आत्मा अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुऱक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत अरहर मिनिकिट का वितरण किया जा रहा है. जिला में कुल 2250 मिनिकिट का वितरण सभी 11 प्रखंडों में किया जाना है, सभी प्रखंडों को लक्ष्य उपलब्ध करा दिया गया है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading