August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां की चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। वे अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना। वहां मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं को भी सुना।

उपायुक्त जनरल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव वार्ड, शिशु वार्ड, आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी), ओपीडी एवं अन्य वार्डों का भ्रमण कर वहां की सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली दवाओं, भोजन, जांच आदि में किसी प्रकार की परेशानी या असुविधा के बारे में विस्तार से पूछा।

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें एवं मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें। उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई, पेयजल सुविधा तथा चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा व अन्य चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading