September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में खुला सीएनजी किट इंस्टॉलेशन सेंटर, पेट्रोल गाड़ियों को अब यहीं होगा कन्वर्जन

जमशेदपुर में खुला सीएनजी किट इंस्टॉलेशन सेंटर, पेट्रोल गाड़ियों को अब यहीं होगा कन्वर्जन

जमशेदपुर: शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब पेट्रोल चालित गाड़ियों को सीएनजी (Compressed Natural Gas) में कन्वर्ट कराने के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जमशेदपुर में ही अब यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। “एम.वी. ऑटो गैस एजेंसी” ने न्यू काशीडीह क्षेत्र में अपनी नई यूनिट शुरू की है, जो पेट्रोल गाड़ियों को सीएनजी लोवटो कंपनी का किट में बदलने का कार्य करेगी।

पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों के बीच वाहन मालिकों के लिए यह सुविधा आर्थिक रूप से राहत लेकर आई है। सीएनजी ईंधन न सिर्फ पर्यावरण के लिए अनुकूल है, बल्कि इससे वाहन मालिकों को काफी कम खर्च में अधिक माइलेज भी मिलती है। एजेंसी के मुताबिक, यदि कोई पेट्रोल गाड़ी 1 लीटर पेट्रोल में 15 किलोमीटर का माइलेज देती है, तो वही गाड़ी सीएनजी पर 1 किलोग्राम गैस में लगभग 25 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है।

इससे पहले जमशेदपुर के गाड़ी मालिकों को अपने वाहनों को सीएनजी में कन्वर्ट कराने के लिए रांची, कोलकाता या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब एम.वी. ऑटो गैस एजेंसी के खुलने से यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो गई है। एजेंसी सभी प्रकार की छोटी एवं मध्यम श्रेणी की पेट्रोल गाड़ियों में आरटीओ-अप्रूव्ड सीएनजी किट्स इंस्टॉल कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading