August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

सरायकेला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, उपायुक्त ने संभाला नेतृत्व

सरायकेला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, उपायुक्त ने संभाला नेतृत्व
#post_seo_title #separator_sa #site_title

सरायकेला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का उद्घाटन किया, जिसमें जन भागीदारी और उचित दवा वितरण के महत्व पर जोर दिया गया.

सरायकेला- सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने गुरुवार को सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए, आईडिया अभियान का उद्घाटन स्वयं फाइलेरिया की दवा खाकर किया.

उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में जनभागीदारी जरूरी है.

अभियान के सफल संचालन के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए.

इस दौरान द उप आयुक्त अभियान के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

उपायुक्त ने कहा कि अभियान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सभी औषधि प्रशासक यह सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत पात्र लोगों को मानक के अनुरूप दवा दी जाये.

साथ ही समय पर सही रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध करायी जाये.

उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को विभिन्न माध्यमों से फाइलेरिया के लक्षण, इसकी रोकथाम और इसकी दवाओं के उपयोग के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए.

बीमारी के पूर्ण उन्मूलन के उद्देश्य से यह अभियान 10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading