बाबूलाल मरांडी को भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर जुगसलाई में जश्न का माहौल

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी की घोषणा के बाद पार्टी समर्थकों ने आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

जमशेदपुर- बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही जुगसलाई में पार्टी समर्थकों के बीच जश्न शुरू हो गया।

जुगसलाई क्षेत्र के गौशाला चौक पर पार्टी समर्थकों ने आतिशबाजी की और पूरे क्षेत्र में लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड में पार्टी की कमान सौंपी है।

राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

सांसद के प्रतिनिधि संजीव कुमार ने बताया कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत होने की उम्मीद है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटें हासिल करेगी और विधानसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, महिला मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बढ़ी चिंता

==परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप ==आईसीयू, डायलिसिस व अन्य सुविधाओं के संचालन को लेकर भी उठ रहे प्रश्न जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले...

बिहार: सीतामढ़ी में आंधी के दौरान कच्चे मकान पर गिरा पीपल का पेड़, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार देर रात तेज आंधी के दौरान बड़ा पीपल का पेड़ उखड़कर एक घर पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत