September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Zila marwari sammelan; मुकेश मित्तल ने संभाला पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष का पदभार

Zila marwari sammelan; मुकेश मित्तल ने संभाला पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष का पदभार


हारने वालों  को चितन और मंथन के साथ आगे की तैयारी करनी चाहिए – राधेश्याम अग्रवाल


जमशेदपुर: बुधवार की शाम को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन साकची में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अपनी टीम की घोषणा की. समारोह के मुख्य अतिथि सह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के मुख्य संरक्षक व दैनिक उदितवानी के संपादक राधेश्याम अग्रवाल ने मुकेश मित्तल को शपथ दिलवायी.

मौके पर मुख्य अतिथि राधेश्याम अग्रवाल ने सत्र 2023-25 के लिए नयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी समाज की हर संस्था का चुनाव होना चाहिए. चुनाव में हार और जीत दोनों होती हैं, लेकिन चुनाव के समय जिस तरह गहमा गहमी रहती हैं, उसी तरह हारने के बाद भी हारने वालों को समाज हित में सहयोग करते रहना चाहिए. पहले से खीची हुई लकीर को मिटाने की नहीं उससे बड़ी लकीर खींचने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हारने वाले उम्मीदवार को हार नहीं मनानी चाहिए, बल्कि चितन और मंथन के साथ आगे जीतने के लिए तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने नये जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे अपने लिए कम और समाज के लिए अधिक काम करते हुए समाज को एक नयी दिशा देंगें.

निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए गुटों में बांटने की नहीं, एकजूट होने की जरूरत हैं. उन्होंने नयी कमिटी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए आगे बताया कि उनके दो साल के कार्यकाल में उन्होंने समाज से जो वादा किया था, उसमें 80 प्रतिशत कार्य करने में सबके सहयोग से सफलता मिली.

मंच पर नवनिर्वातमन जिलाध्यक्ष अशोक मोदी, महामंत्री अरूण गुप्ता, प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष राजकुमार मुदरा, पूुर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल काबरा, रांची जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल उपस्थित थे. इससे पहले मंच पर उपस्थित अतिथियों द्धारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उदघाटन किया गया। समारोह का सफल संचालन नयी कमिटी के महासचिव विवेक चौधरी ने किया.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading