Cong rajbhawan march: जनता के पक्ष में सड़क पर संघर्ष कर तेवर दिखा रही कांग्रेस

रांची में राज भवन पर प्रदर्शन में दिखा जमशेदपुर का दम

रांची/जमशेदपुर: जनता से जुड़े मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष करके कांग्रेस पार्टी तेवर दिखा रही है. रणनीति यह है कि ऐसे आंदोलनों के जरिए 1980-90 के दशक वाला रुतबा हासिल किया जाए. जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस का यह तेवर लगातार सुर्खियां बटोर रहा. सोमवार को रांची में यह दमखम दिखा.

केंद्र की मोदी सरकार पर एलआईसी व एसबीआई में जमा आम आदमी के पैसे को अडानी उद्योग समूह को दिला देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को रांची में राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेसियों की सियासी ताकत का भी प्रदर्शन हुआ.

शहर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम से जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे व अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पांच सौ से ज्यादा कांग्रेसियों ने इस आंदोलन में भाग लिया. आंदोलन के दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अडानी समूह पर कार्रवाई की मांग की. राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेसी मोहराबादी की बापू वाटिका पर जुटे.

इसमें पूर्वी सिंहभूम समेत पूरे राज्य के कांग्रेसियों ने भाग लिया. वहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसी नारेबाजी करत राजभवन पहुंचे. कार्यक्रम में राज्य के मंत्रियों आलमगीर आलम व बन्ना गुप्ता ने भी भाग लिया.

जमशेदपुर से जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, रविंद्र कुमार झा, सामंता कुमार, अवधेश सिंह, सुबोध सिंह सरदार, प्रिंस सिंह, खगेनचन्द्र महतो, जितेन्द्र सिंह, के के शुक्ल, अमरजीत नाथ मिश्र, परविंदर सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, परितोष सिंह, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, भरत सिंह, चरणपाल सिंह, अजय मंडल, आशीष ठाकुर, अतुल गुप्ता, प्रमोद मिश्र, सीताराम चौधरी, राकेश साहू, रईस रिजवी छब्बन, दिबेश राज, सन्नी सिंह, अशोक कुमार सिंह, ज्योति मिश्र, नलनी सिन्हा, अभिजीत सिंह, राहुल गोस्वामी, बिजेन्दर पाण्डेय, अशोक सिंह, रानी राव, रंजीत झा, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, नवीन मिश्र, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, कैसर आलम अंसारी, लक्की शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली में ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक: उद्धव ठाकरे वर्चुअली होंगे शामिल, डीएमके ने बनाई दूरी

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आयोजित 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा, परिवार को नौकरी, आवास का ऐलान

विशाखापत्तनम, 9 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे के बाद केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत