जमशेदपुर :शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था दी मिलानी (बिष्टुपुर) से जुड़ी महिलाओं के समूह निवेदिता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण व महिलाओं की एकजुटता का संदेश दिया गया.
इस मौके पर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद लोगों के लिए मानव सेवा के तहत कार्यक्रम चलाने का संकल्प लिया गया. कहा गया कि निवेदिता की ओर से ग्रामीण इलाकों में सेवा की कई योजनआों का संचालन किया जा रहा है. इस काम में और गति लायी जाएगी.
निवेदिता की पदाधिकारी महिलाओं ने कहा कि आनेवाले दिनों में महिला समूहों को और एकजुट करते हुए कई ऐसे नवीन कार्य भी किए जाएंगा जिनसे महिला सशक्तीकरण को और मजबूती मिलेगी.
