August 24, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Sidgora 10 no. Basti: सिदगोड़ा  10 नंबर बस्ती के टेंट हाउस में शार्ट सर्किट  से लगी आग, पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी

Sidgora 10 no. Basti: सिदगोड़ा  10 नंबर बस्ती के टेंट हाउस में शार्ट सर्किट  से लगी आग, पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर बस्ती इलाके में स्थित अतुल टेंट हाउस में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. इससे पूरे इलाके में अफरा तफरी फैल गई. अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ आसपास के लोग अपने स्तर से भी आग बुझाने में जुट गए. लोग इस बात से डरे हुए थे कि कहीं आज विकराल रूप लेकर आसपास के भवनों को अपनी चपेट में न ले ले.

संयोग अच्छा रहा की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दम कालों के साथ घटनास्थल  पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया.

आगलगी की  इस घटना में अतुल टेंट हाउस में रखे सभी सामान जल गये. बाद में सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और टेंट हाउस के मालिक से पूछताछ की.

घटना के बारे में  बताया गया कि टेंट हाउस में शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी.  टेंट हाउस के मालिक ने घटना के बारे में  लिखित जानकारी सिदगोड़ा थाने पर जाकर दी है.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading