July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Surya Mandir Sidhgora Shri Ram Katha Day 3: सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव के प्रसंग से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, भक्तों ने लगाये जय श्री राम के नारे

Surya Mandir Sidhgora Shri Ram Katha Day 3: सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव के प्रसंग से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, भक्तों ने लगाये जय श्री राम के नारे
gauri gaurangi in goshala during Shri Ram Katha in Sidhgora Surya Mandir, Jamshedpur.

जमशेदपुर. सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया.

पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी का स्वागत किया गया. स्वागत के पश्चात कथा व्यास पंडित गौरांगी गौरी देवी जी ने श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के जन्म की कथा का वर्णन किया. राम के जन्म होते ही पूरे पांडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों की जयघोष रही.

व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था. बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया. श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए. उन्होंने बताया भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा. भगवान राम जन्म होते ही लोगों ने मीठी-मीठी तालियां बजाकर भगवान का नाम लिया. कथा वाचिका ने बताया जन्म होते ही अयोध्या में अयोध्या वासी हर्षित हो गए. राजा दशरथ द्वार पुत्रों के जन्म होते ही नगरी मे खुशी की लहर दौड़ी.

रामकथा वाचिका गौरांगी गौरी

कथा मर्मज्ञ पंडित गौरांगी गौरी जी ने बताया कि किस तरह से महाराज दशरथ के यहां महारानी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को पुत्र योग का संयोग बना. भगवान राम के जन्म के बाद अयोध्या में हर तरफ खुशियां मनाई गई हैं. भगवान श्रीराम के जन्म पर राजा दशरथ संपूर्ण नगर में बधाइयों का वितरण कर मिठाई बंटवाते हैं. नगर में हर घर में बधाई गीत का गायन किया गया. इस अवसर पर पूरा पंडाल भय प्रकट कृपाला, दीनदयालाल के महाआरती से गुंजायमान हो गया.

पांडाल में उपस्थित श्रोताओं ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया. प्रभु श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए. राम के जन्म होते ही पुष्प वर्षा होने लगी.

गौरांगी गौरी गायों को खिलाती हुईं.

कल राम कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान राम के बाल लीला का वर्णन किया जाएगा. कथा दोपहर 3:30 बजे से प्रारंभ होती है.

कथा के दौरान सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, झारखंड स्टेट बार कॉउन्सिल के वाईस चैयरमेन राजेश शुक्ल, मुन्ना अग्रवाल, सतीश पूरी, गुरुदेव सिंह राजा, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, संतोष कुमार, प्रशांत पोद्दार, चिंटू सिंह, महेंद्र यादव, अमरजीत सिंह राजा, संतोष यादव, शशिकांत सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, अधेन्दू बनर्जी, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा एवं तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति के संयोजक गुंजन यादव, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कमलेश साहू, महेंद्र यादव, संजीव सिंह, कल्याणी शरण, धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर, दीपक झा, मंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, उमेश साव, इकबाल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. 

कथा वाचिका गौरांगी गौरी.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading