August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बागबेड़ा में इंदिरा विद्या ज्योति विद्यालय के बच्चों के बीच यातायात सुरक्षा जागरुकता अभियान का शुभारंभ

बागबेड़ा में इंदिरा विद्या ज्योति विद्यालय के बच्चों के बीच यातायात सुरक्षा जागरुकता अभियान का शुभारंभ

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत दुर्गा पूजा मैदान में इंदिरा विद्या ज्योति उच्च विद्यालय के सैकड़ों बच्चों के बीच शनिवार को यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया.

इसके पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्कूल के सचिव डीके मिश्रा ने की.

इस दौरान स्कूली बच्चों से यातायात जुगसलाई थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने यातायात से संबंधित कई सवाल बच्चों से पूछे, जिनके जवाब बच्चों ने दिए.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे यातायात जुगसलाई थाना प्रभारी संगीता कुमारी, विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थीं. जिला रोड सुरक्षा के मैनेजर प्रकाश कुमार गिरी, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रदेश महामंत्री शशि आचार्य, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी सिमरन मेहरा उपस्थित थे.

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने सैकड़ों बच्चों को संबोधित करते हुए रोड सेफ्टी से संबंधित कई सारे टिप्स दिये.

बच्चों के बीच रोड सेफ्टी से कई सारे बातें भी बच्चों को बतायीं जिनमें मुख्य रुप से 18 साल से कम उम्र के बच्चों एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी नहीं चलाने जैसी बातें मुख्य रूप से शामिल थीं.

उन्होंने यातायात का नियम नहीं पालन करने पर फाइन से संबंधित भी विस्तृत रूप में जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान हर स्कूल एवं रोड, चौक चौराहे में भी चला कर यातायात से संबंधित लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि लोग यातायात का नियम को पालन कर सकें.

धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के सचिव डीके मिश्रा ने किया.

अंत में उन्होंने सारे बच्चों के बीच यातायात से संबंधित शपथ भी दिलवाई कार्यक्रम को सफल बनाने में इंदिरा विद्या ज्योति स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों का काफी योगदान रहा है.

इंदिरा विद्या ज्योति उच्च विद्यालय में यातायात सुरक्षा अभियान की शुरुआत.
न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading