September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने बिरसा जयंती पर साकची आई हॉस्पीटल के सामने बिरसा मुंडा पार्क का उद्घाटन किया

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने बिरसा जयंती पर साकची आई हॉस्पीटल के सामने बिरसा मुंडा पार्क का उद्घाटन किया

जमशेदपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर टाटा स्टील ने जमशेदपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है. मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर साकची स्थित आई हॉस्पिटल के सामने बिरसा पार्क का निर्माण किया गया है और इसमें भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा का राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने विधिवत अनावरण किया.

मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा स्टील एवं जुस्को के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे.

बिरसा मुंडा पार्क का उद्घाटन।

अपने संबोधन में मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य के लोगों को स्थापना दिवस पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन की बधाइयां दी.

उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा के कारण आज अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ है.

टाटा स्टील ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस पार्क का निर्माण और आदमकद प्रतिमा स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है, इसके लिए उन्होंने टाटा समूह को धन्यवाद दिया.

बता दें कि इस पार्क को लेकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अथक प्रयास किया.

बिरसा मुंडा पार्क का उद्घाटन।

कई दौर के वार्ता के बाद अंत में स्थल का चयन हुआ, जहां आज धरती आबा भगवान बिरसा की स्मृति में निर्मित पार्क और आदमकद प्रतिमा का अनावरण संभव हो सका.

इसे आज से ही पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. जमशेदपुर वासियों के लिए यह पार्क एक धरोहर की तरह है. इसे संरक्षित करना शहरवासियों का परम दायित्व है.

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading