August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमीन कारोबारी शेखर महतो की गाड़ी पर हमले के मामले में पाँच आरोपी राँची से गिरफ्तार

जमीन कारोबारी शेखर महतो की गाड़ी पर हमले के मामले में पाँच आरोपी राँची से गिरफ्तार
5 arrested for dhalbhumgarh attack

सिटी पुलिस की टीम को मिली बड़ी सफलता, एक देसी कट्टा व दो पिस्तौल बरामद

जमशेदपुर: जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जमीन कारोबारी शेखर महतो की गाड़ी पर हुए हमले से संबंधित मामले के पांच आरोपियों को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

बता दें कि बीते 26 सितंम्बर को अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गाड़ी पर धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत NH- 18 स्थित मौदासोली के समीप फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.

इसमें शेखर महतो का एक सहयोगी और उसका वाहन चालक जख्मी हो गया था.

इस घटना को लेकर धालभूमगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कर ग्रामीण एसपी और घाटशिला एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था.

इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल 5 अपराधियों को रांची से धर दबोचा है.

एसएसपी प्रभात कुमार ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि रांची के एक जमीन व्यापारी सद्दाम और शेखर महतो के बीच जमीन विवाद हुआ था.

इसके उपरांत सद्दाम द्वारा शेखर महतो को मारने के लिए आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह नामक अपराधी को सुपारी दी गई थी.

इसके बाद 5 लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था.

हालांकि शेखर महतो इस फायरिंग की घटना में बाल- बाल बच गए थे.

पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा 5 मोबाइल दो पिस्टल और घटना में प्रयोग होने वाले बाइक को भी बरामद कर लिया है.

फिलहाल पुलिस ने पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एसएसपी ने बताया कि अगर आवश्यकता पड़ी तो इनको रिमांड में लेकर भी पूछताछ की जाएगी.

एसएसपी प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ. पीछे हैं गिरफ्तार आरोपी.
न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading