July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर को मिलेंगी दो सौगातें – 500 बेड का एमजीएम अस्पताल और 4.5 कि.मी. लंबा फ्लाईओवर

जमशेदपुर को मिलेंगी दो सौगातें – 500 बेड का एमजीएम अस्पताल और 4.5 कि.मी. लंबा फ्लाईओवर
Banna Gupta and DC Vijaya Jadhav

500 बेड वाले अस्पताल का शिलान्यास आगामी 7 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे, फ्लाईओवर की आधारशिला भी रख सकते हैं

जमशेदपुर: जमशेदपुर को दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। करीब 400 करोड़ की लागत से 500 बेड का एमजीएम अस्पताल, और 500 करोड़ की लागत से 4.50 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनने जा रहा है। इसकी जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

Health Minister Banna Gupta
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व डीसी विजया जाधव

उन्होंने बताया कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री की सोच और उनके अथक प्रयास से जल्द ही शहरवासियों को दोनों योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है।

उन्होंने बताया कि 500 बेड वाले अस्पताल का शिलान्यास आगामी 7 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे। संभवत: फ्लाईओवर की आधारशिला भी मुख्यमंत्री रखेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गरीब-गुरबों के लिए एमजीएम अस्पताल सबसे बड़ा सहारा है। वहां की अव्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल हमेशा सुर्खियों में रहती थी, मगर अब ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच और उनके प्रयास से एमजीएम अस्पताल को विश्व स्तरीय उच्च गुणवत्ता युक्त हाईटेक अस्पताल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। साथ ही शहर वासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाईओवर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जो संभवत: झारखंड का पहला फ्लाईओवर होगा।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व डीसी विजया जाधव जमशेदपुर में.

उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री लगातार राज्य की जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उसी कड़ी का यह एक हिस्सा है।

प्रस्तावित फ्लाईओवर की एक प्रस्तावित आर्किटेक्चरल वीडियो भी जारी की गयी है, जो अत्यंत ही आकर्षक है।

प्रस्तावित फ्लाईओवर का वीडियो

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading