August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

विधायक सरयू राय एवं सांसद बिद्युत महतो ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में दो बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया

विधायक सरयू राय एवं सांसद बिद्युत महतो ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में दो बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया
MP Bidyut Mahato and MLA Saryu Roy lay foundation of two schemes in Birsanagar

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विधायक निधि से दो बड़ी योजनाओं की सौगात मिली है।

शनिवार को विधायक सरयू राय एवं सांसद बिद्युत बरण महतो ने बिरसानगर पहाड़ी के सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी।

इसके अलावा मथुरा बगान पार्क निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई।

दोनों योजनाओं को नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से पूर्ण किया जाएगा।

सांसद बिद्युत महतो एवं विधायक सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में दो योजनाओं का शिलान्यास करते हुए।
सांसद बिद्युत महतो एवं विधायक सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में दो योजनाओं का शिलान्यास करते हुए।

इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि पहाड़ी पर आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक देशावली पूजा अर्चना की जाती है, जिसका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।

इसके अलावा लोगों के जरूरतों के हिसाब से अन्य जगहों को भी विभिन्न मद की योजनाओं से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।

वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने भी इन क्षेत्रों को विकसित किए जाने की बात कही।

उधर, शारदामणि स्कूल की छात्रा के साथ हुई घटना पर विधायक सरयू राय ने कहा पुलिस अपना काम कर रही है। जांच में जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ अवश्य ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading