August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो चौक सौंदर्यीकरण योजना का उद्घाटन किया

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो चौक सौंदर्यीकरण योजना का उद्घाटन किया
Mango chowk to be decked up

जमशेदपुर: गांधी जयंती के मौके पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो नगर निगम को बड़ी सौगात मिली है। मानगो चौक के सौंदर्यीकरण का मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने विधिवत उद्घाटन किया और इस योजना के प्रारंभ को जनता के लिए समर्पित किया।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा वे लगातार मानगो को जाम मुक्त और स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Banna Gupta inaugurates Mango Chowk beautification scheme
बन्ना गुप्ता स्कीम का उद्घाटन करते हुए।

क्षेत्र की जनता की मांग पर मानगो नगर निगम की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास चल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह भी एक प्रयास है, जो जनता को समर्पित किया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से निगम प्रशासन को सहयोग की अपील की और मानगो को स्वच्छ निगम बनाने में एकजुट होकर पहल करने की अपील की।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading