August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जुबिली पार्क में पेड़ की खोह से अजगर पकड़ा गया, वन विभाग ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

जुबिली पार्क में पेड़ की खोह से अजगर पकड़ा गया, वन विभाग ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

जमशेदपुर: बुधवार की शाम जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क के अंदर एक पेड़ की खोह में विशालकाय अजगर देखा गया।

इसकी सूचना पार्क घूमने पहुंचे सैलानियों ने जुबिली पार्क प्रबंधन और वन विभाग को दी।

मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग ने स्नेक कैचर की मदद से विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कराया।

snake catcher rahul singh
राहुल सिंह, साँँप पकड़नेवाले वन विभाग के कर्मचारी।

रेस्क्यू करने पहुंचे राहुल सिंह ने बताया कि इंडियन रॉक प्रजाति का अजगर है, जो जहरीला नहीं है।

वन विभाग के निर्देश पर अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

हालांकि थोड़ी देर के लिए जुबिली पार्क में अफरा- तफरी का माहौल रहा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading