September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में भारतीय स्वच्छता लीग की तैयारी अंतिम दौर में

जमशेदपुर में भारतीय स्वच्छता लीग की तैयारी अंतिम दौर में
cleanliness drive in Jamshedpur

शहर को आगे रखने के लिए ऐप के जरिए भागीदारी शाम 4 बजे तक, जेएनएसी जी-जान से जुटा

जमशेदपुर: देश में भारतीय स्वच्छता लीग की तैयारी अंतिम दौर में है। आज शाम 4 बजे तक इसमें हिस्सा लेकर लोग अपने शहर को स्वच्छ भारत का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब दिला सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने निकायों के वलिएंटर्स से संपर्क करना होगा और ऐप के जरिये कुछ जरूरी दिशा निर्देशों को पूरा करना होगा।

इधर जमशेदपुर अक्षेस इस साल भी इस दौड़ में शामिल होकर पिछले साल पूर्वी भारत का सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब बरकार रखते हुए देश का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम करने की कवायद में जुटा है। इसके लिए अक्षेस व्यापक तैयारियां कर रहा है।

Mudita Chatterjee
मुंद्रिता चटर्ची, ब्रांड एम्बेसेडर।

शहर में जगह- जगह सेल्फी पॉइंस बनाए गए हैं, जहां लोग स्वच्छता से संबंधित अपने तस्वीर साझा कर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा नदियों, गली- मोहल्लों की साफ सफाई जोर- शोर से की जा रही है।

यूं कहें तो अक्षेस की पूरी मशीनरी इन दिनों स्वच्छ अमृत महोत्सव के रंग में सराबोर है, जो हर हाल में इंडियन स्वच्छता लीग 2022 का खिताब अपने नाम करना चाहती है।

जमशेदपुर स्वच्छ भारत मिशन अभियान की ब्रांड एंबेसडर मोंद्रिता चटर्जी भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। बता दें कि मोंद्रिता चटर्जी पिछले 6 साल से स्वच्छ भारत मिशन पर काम कर रही है। वह एक छात्रा है, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। चाहे शौचालय निर्माण की बात हो, या इको ब्रिक्स का प्रयोग।

cleanliness drive
जमशेदपुर में स्वच्छता अभियान।

मोंद्रिता उसे जन- जन तक पहुंचा रही है और अपने जूनियर छात्र- छात्राओं को भी जागरूक कर रही है। मुदिता ने शहरवासियों से जमशेदपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की।

वहीं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने भी शहरवासियों से आईएसएल लीग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और यह खिताब अपने नाम करने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा स्वच्छता का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है जमशेदपुर शहर इसमें पीछे नहीं रहेगा। 

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading