September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मानगो में बलिदान दिवस पर खुदीराम बोस को कृतज्ञ नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी

मानगो में बलिदान दिवस पर खुदीराम बोस को कृतज्ञ नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी

जमशेदपुर: जमशेदपुर में अमर वीर बलिदानी खुदीराम बोस के 114 वें बलिदान दिवस के मौके पर जमशेदपुर के नागरिकों ने भी उन्हें याद किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मानगो खुदीराम बोस चौक का नवीनीकरण होने के कारण वीर खुदीराम की प्रतिमा को मानगो स्थित बंगबंधु संस्था के कार्यालय में तत्कालीन नगर पालिका के कार्यपालक अभियंता ने रखवाया था।

स्थानीय लोगों ने खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर वहाँ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा तथा झामुमो के नेताओं एवं कई सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने पहुंचकर वीर खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

वैसे, बंगबंधु संस्था द्वारा वहाँ एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।

बंगबंधु संस्था की संस्थापक सदस्य अपर्णा गुहा ने कहा कि अमर शहीद खुदीराम बोस ने देश के आजादी के लिए छोटे से उम्र मे ही अपना बलिदान दिया था।

इससे यह पता चलता है कि उनके लिए अपने प्राणों से ज्यादा महत्व देश का था और इस कारण आज के युवा वर्ग को इससे सीख लेकर राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि मानना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज इस विशेष दिवस पर एकजुट होकर शहीद के बलिदान को याद करते हुए सारे नागरिक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते नागरिक एवं विधायक सरयू राय।

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading