July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सावन के तीसरे सोमवार पर सारा शहर गेरुआ

सावन के तीसरे सोमवार पर सारा शहर गेरुआ
Third monday of sawan in Jamshedpur

जमशेदपुर: सावन के तीसरे सोमवार पर शहर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा शहर गेरुए रंग में रंगा रहा। वैसे, सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर धाम में 10 हजार से ज्यादा कांवरियों ने जलाभिषेक किया।

वैसे यह जलाभिषेक यात्रा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जहां हजारों की संख्या में भक्तों ने स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर पैदल बोल बम के नारे के साथ सूर्य मंदिर धाम पहुंच जलाभिषेक किया।

जैसे बाबा नगरी में भीड़ रहती है ठीक उसी तरह गेरुआ रंग में पूरा शहर रंग गया।

Third monday of sawan in Jamshedpur
तीसरे सोमवार पर मंदिरो में भक्तों की भारी भीड़।

चारों तरफ भगवान शिव की आराधना साथ ही बैंड बाजे और कलाकारों ने भक्तों का मनोबल बढ़ाते हुए शिवालय तक पहुंचाया।

उधर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने देश और दुनिया में सुख समृद्धि और शांति कायम हो इसकी कामना की।

साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे भगवान शिव ने विषपान कर दुनिया को बुराई के प्रकोप से बचाया था, उसी प्रकार हमें बुराइयों को त्याग कर अच्छाई के राह पर चलकर समाज ओर देश की उन्नति की ओर कदम बढ़ानी चाहिए।

 

 

 

 

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading