September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जब उपायुक्त विजया जाधव धान की रोपनी करने महिलाओं के साथ स्वयं उतर गयीं खेत में

जब उपायुक्त विजया जाधव धान की रोपनी करने महिलाओं के साथ  स्वयं उतर गयीं खेत में
DC joins other women farmers to sow paddy

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव किसानों एवं खेत में काम कर रही महिला श्रमिकों का हौसला बढ़ाने के लिए रविवार को स्वयं ही रोपनी करने खेतों में उतर गयीं।

दरअसल, जिला उपायुक्त विजया जाधव रविवार को गुड़ाबांधा प्रखंड के क्षेत्र भ्रमण पर थीं। वहाँ उन्होंने स्थानीय महिलाओं को धान की रोपनी करते देखा तो खुद भी उनका हाथ बंटाने धान का बिचड़ा लेकर रोपनी करने लगीं।

उपायुक्त को अपने साथ रोपनी करते देख महिलाएँ भी उत्साहित हो गयीं और दुगुने उत्साह से गीत गाते हुए रोपनी करने लगीं।

विजया जाधव ने कम ही समय में एक उपायुक्त के रूप में तेज-तर्रार छवि बनायी है। इससे पहले भी उन्हें साकची एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में रात को भी औचक निरीक्षण करते और शहरवासियों की सुविधा के लिए यातायात में सुधार हेतु त्वरित निर्णय लेते हुए देखा गया है।

डीसी विजया जाधव महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपनी करती हुईं।
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading