September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

साकची बाजार में ड्रॉप गेट लगेगा, वाहनों का प्रवेश बंद होगा

साकची बाजार में ड्रॉप गेट लगेगा, वाहनों का प्रवेश बंद होगा
DC reviewing market, parking stand in sakchi

उपायुक्त रविवार की रात निरीक्षण करने साकची बाजार पहुँचीं, वाहन अब पार्किंग स्थल पर ही रहेंगे

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची बाजार को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले की उपायुक्त अब खुद मॉनिटरिंग करने में जुट गई है, रविवार रात को उपायुक्त विजया जाधव साकची बाजार पहुँचीं, जहाँ उन्होंने तमाम बाजार और पार्किंग स्थलों का निरिक्षण किया।

साकची मुख्य सड़क में विगत दिनों अतिक्रमण हटाया गया था और उसके बाद वहां फुटपाथ का निर्माण किया गया।

रविवार को जिले की उपायुक्त ने बाजार का भौतिक निरीक्षण किया और तमाम पार्किंग स्थलों की वस्तुस्थिति को भी जाना। उन्होंने कहा कि बाजार को जाम मुक्त बनाने हेतु बाजार में ड्राप गेट लगाए जायेंगे और तमाम वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।

लोग पार्किंग स्थल पर वाहन ख़ड़ी कर ही बाजार में प्रवेश करेंगे और वापस पैदल बाहर आएंगे।

इस दौरान एडीएम (लॉ एंड आर्डर) नन्द किशोर लाल, जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनजर रवि भारती समेत साकची थाना प्रभारी एवं कई अधिकारी मौजूद रहे।

डीसी विजया जाधव साकची मार्केट का निरीक्षण करने के दौरान रविवार की रात्रि।
  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading