खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

खरकई नदी में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने की संभावना है। खरकई बांध का 1 गेट खोले जाने की भी संभावना है।

जमशेदपुर: जमशेदपुर में सोमवार सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुँच गया है, जिस कारण जिला प्रशासन के आदेश के तहत खरकई बांध का एक गेट खोला गया है। शहर के तटीय इलाकों मे बसे लोगों को बाढ़ से बचाने हेतु सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

जिले की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश के तहत तीनो निकायों के पदाधिकारी स्थानांतरण के कार्य में जुटे दिखे।

मानगो नदी के तट पर रह रहे लोगों को स्थानंतरित करने हेतु जमशेदपुर अक्षेस तथा मानगो नगरपालिका के पदाधिकारी नदी तट पर पहुंचे, जहाँ सभी को लाउडस्पीकर के माध्यम से बढ़ते जलस्तर के विषय मे सचेत किया गया।

वहीं सबको शेल्टर होम भेजा जा रहा है, जहाँ जरुरत के तमाम सामानों के साथ भोजन की वयवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

खरकई नदी में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने की संभावना है। खरकई बांध का 1 गेट 4 बजे तक खोले जाने की भी सूचना है और इस वजह से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है।

जिला उपायुक्त ने निकाय प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन को तटीय इलाकों में अलर्ट जारी करने के निर्देश दिये हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश तथा खरकई बांध के 1 गेट को 4 बजे खोले जाने की सूचना है, जिससे खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने की संभावना है।

नदी के जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है।

जिला उपायुक्त द्वारा जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी एवं जमशेदपुर सदर के अंचलाधिकारी / प्रखंड विकास पदाधिकारी को तटीय इलाके में तत्काल अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है।तथा आकस्मिक स्थिति में लोगों को सुरक्षित जगह पर रखने की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है।

जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधवने कहा कि लगातार हो रही बारिश तथा खरकई बांध का एक गेट खोले जाने के कारण खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय निकाय एवं प्रखंड प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

आकस्मिक स्थिति बन जाने पर त्वरित कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा की जाएगी।

इसके लिए प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है ।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि डूब क्षेत्र या नदी किनारे तरफ नहीं जाएँ।

अपने परिवार एवं जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए ऊंचाई वाले स्थानों में रहें। 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

युवा संसद में परीक्षा सुधार पर गंभीर मंथन, एनटीए सशक्तिकरण बिल 2026 बहुमत से पारित

विधायक सरयू राय ने इसे युवाओं के लिए एक प्रभावी और प्रेरणादायक मंच बताया जमशेदपुर : जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय युवा संसद के समापन...

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंडः केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या

हजारीबाग, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या...

JAMSHEDPUR : मानगो जाकिर नगर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अब घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के जाकिर नगर निवासियों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत