July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पुलिस ने राजेश सोरेन की हत्या का खुलासा किया, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने राजेश सोरेन की हत्या का खुलासा किया, तीन गिरफ्तार
3 arrested in Rajesh Soren murder case

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला निवासी राजेश सोरेन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम करनडीह लाइन टोला निवासी बिजु सरदार, करनडीह लाइन टोला निवासी दुखु मुर्मू उर्फ शिवा मुर्मू उर्फ मुर्मू और जोगाराम बेसरा उर्फ जोगा उर्फ जमुरा बताया जा रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिल वानन ने बताया कि मृतक राजेश सोरेन के साथ मिलकर तीनों ने पहले शराब पी। इसी बीच शराब पीने एवं पिलाने को लेकर इन लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बात पर वे लोग मिलकर राजेश को पास के एक गड्ढे की ओर ले गये, जहां उन लोगों ने साइकिल के ट्यूब से उसके गर्दन में फंसाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सेप्टिक टैंक के गड्ढे में उसके शव को फेंक दिया।

हत्या के कुछ के दिन बीत जाने के बाद शव को बरामद किया गया। इन तीनों के पास से ट्यूब बरामद किया गया है, जिसकी मदद से हत्या की गयी थी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading