September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

राजनगर के घुटुसाई में माँ और बेटी के शव पेड़ से झूलते पाये गये

राजनगर के घुटुसाई में माँ और बेटी के शव पेड़ से झूलते पाये गये
Dead bodies of mother, daughter found hanging from tree in Rajnagar

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना की सूचना मिली है। इस सूचना के अनुसार घुटुसाई गांव के समीप हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग के किनारे एक नीम के पेड़ पर एक मां और उसकी तीन वर्ष की बेटी को फंदे से झूलता पाया गया है। दोनों की मौत हो चुकी है।

मृतक की पहचान 22 वर्षीया एस टुडू एवं उनकी 3 वर्षीया बेटी एफ टुडू के रूप में हुई है। मृतक के पति का नाम बी टुडू है।

सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से उतार मामले की छानबीन में जुट गई है।

वैसे यह हत्या है या आत्महत्या लोग इसे जानने को लेकर व्याकुल नजर आए। घटना सुबह पांच बजे के आसपास की बतायी जा रही है।

पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है और अबतक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी है।

इस घटना ने आसपास के ग्रामीणों को व्यथित कर दिया है और सबके चेहरों पर दुख की छाया स्पष्ट दिख रही है।

पुलिस के अनुसार इस घटना के मूल कारणों की पड़ताल जारी है और जल्द ही सारे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

  • टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading