July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

बिरसानगर जोन नंबर 2 के एक घर में आग लगी, लाखों की संपत्ति नष्ट

बिरसानगर जोन नंबर 2 के एक घर में आग लगी, लाखों की संपत्ति नष्ट
Fire breaks out in Birsanagar house, property damaged

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर दो, रोड नंबर-3 स्थित एक घर में आग लग गई। इस घटना में करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। इस कारण आग लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस घर में आग लगी, उसके मालिक डॉक्टर नंदू होनहागा का घाटशिला और चक्रधरपुर में क्लीनिक है। वे घर में काफी कम ही रहते हैं। उन्होंने घर की देखभाल का जिम्मा एक युवक पर छोड़ रखा है।

बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह युवक घर में ताला बंदकर बाहर निकला। उसके करीब एक घंटे बाद 2 बजे पास-पड़ोस के लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई।

इसके बाद टाटा मोटर्स की एक दमकल मौके पर पहुंची और उसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वैसे जिस घर में आग लगी उसकी दीवारें तो पक्की है, लेकिन छत खपरैल है।

घर में अलमीरा समेत काफी सामान थे, जो जलकर राख हो गए हैं।

फिलहाल घर का जिम्मा संभालनेवाले युवक या घर मालिक के आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही घटना के सही कारणों के साथ नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।

 

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading