जमशेदपुर के मानगो में बंग बंधु के नये कार्यालय का उद्घाटन

बंग बंधु शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कार्यालय खोलेगी, मुख्य कार्यालय परसुडीह में है

जमशेदपुर: जमशेदपुर मे बंगाली समुदाय को एकजुट करने और समाज के समस्याओं के निदान के काम में सदा अग्रणी रहने वाली संस्था बंग बंधु ने मानगो क्षेत्र में रविवार को अपने नये कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर बंगाली समुदाय के प्रबुद्धजन भारी संख्या में मौजूद थे।

इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों ने फीता काटकर नये कार्यालय का उद्घाटन किया।

साथ ही, सबने इस मौके पर नये कार्यालय के कार्यक्षेत्र के बंगाली समुदाय के लोगों को एकजुट करने और उनके समस्याओं के प्रति मुखर रहने का प्रण भी लिया।

यह कार्यालय मानगो डिमना मुख्य सड़क पर अवस्थित है।

बंग बंधु संस्था के संस्थापक सदस्य इंद्रजीत घोष ने बताया कि बंग बंधु संस्था की स्थापना वर्ष 2016 मे हुई थी। तब से ही लगातार समाज के तमाम लोगों को एकजुट करती रही है और बंगाली समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति के समस्याओं के प्रति मुखर रहना ही संस्था का उद्देश्य रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाने हेतु मानगो क्षेत्र मे इस कार्यालय की शुरुआत की गई है।

वहीं संस्था की केंद्रीय उपाध्यक्ष अपर्णा गुहा ने कहा की संस्था लगातार बंगाली समुदाय के लोगों के अलावा भी समाज के हर जरूरतमंद तबके के मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

उन्होंने कहा कि यह संस्था स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु एम्बुलेंस का भी संचालन करती है, जो हमेशा जरूरतमंद के सेवा के लिए उपलब्ध रहता है।

उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र मे नये कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र के बंगाली समुदाय को एकजुट किया जायेगा।

परसुडीह क्षेत्र में पहले से ही मुख्य कार्यालय संचालित है और आगामी दिनों मे शहर के अन्य इलाकों में भी कार्यालय खोल कर समाजसेवा के दायरे को बढ़ाया जायेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तेजस्वी यादव ने बिहार में वित्तीय संकट का आरोप लगाया, एनडीए सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि एनडीए सरकार के शासन में राज्य गंभीर...

चक्रधरपुर रेल मंडल के कांड्रा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

-कोरोना काल में बंद हुए ठहराव अब तक बहाल नहीं, यात्रियों में बढ़ता आक्रोश -महामारी समाप्त हुए वर्षों बीत गए, मौन और मूकदर्शक है रेलवे...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों ने शुरू किया प्रबंधन शिक्षा का सफर

जमशेदपुर : XLRI – Xavier School of Management में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नए बैच का स्वागत प्रार्थना सभा एवं इंडक्शन समारोह के साथ...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को फरार पूर्व बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट की एक जज वाली वेकेशन बेंच ने पश्चिम बंगाल पुलिस को निर्देश दिया है कि वह उत्तरी दिनाजपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत