August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

साकची में बसंत सिनेमा के निकट सरेशाम 10 लाख रु. का सोना लूटकर अपराधी चलते बने

पुलिस के वेश में अपराधियों ने राजन सर्राफ की हॉलमार्किंग दुकान के कर्मचारी से 200 ग्राम सोना लूटा

जमशेदपुर: जमशेदपुर में बेलगाम अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी साकची थाना अंतर्गत बसंत सिनेमा के समीप सरेशाम 10 लाख रुपए का सोना लूट आराम से चलते बने.

वैसे इस बार अपराधियों ने पुलिस वाले की वेश में घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गई है.

मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एस पी सुभाष चंद्र जाट दलबल के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि साकची बाजार स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के पास राजन सर्राफ के कर्मचारी से लूट की घटना हुई है.

अपराधियों ने लगभग 200 ग्राम सोना पुलिस वाला बन कर लूट लिया और आराम से चलते बने. बता दें कि बसंत सिनेमा के समीप राजन सर्राफ की दुकान है, जहां गहनों में हॉल मार्किंग की जाती है.

दीप ज्वेलर्स के गहनों को हॉल मार्किंग कराकर राजन सर्राफ का कर्मचारी पहुंचाने जा रहा था, इसी बीच पुलिसवाले बनकर दो व्यक्ति कर्मचारी के पास पहुंचे और बैग में ड्रग्स लेकर जाने की बात कहते हुए जांच करने की बात कही. कर्मचारी ने जब उनका आईडी कार्ड मांगा तो दोनों ने पुलिस का आईडी कार्ड भी दिखाया.

जैसे ही कर्मचारी ने बैग खोला कि अपराधियों ने तेजी से बैग छीन लिया और आंखों से ओझल हो गए. कर्मचारी ने तत्काल इसकी जानकारी ज्वैलर्स के मालिक को दी, जिसके बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गयी.

मामले की जानकारी मिलते ही सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और फिर से पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की.

सनद रहे कि कि बीते सोमवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए छगनलाल दयालजी संस ज्वेलर्स के कर्मचारी से 32 लाख रुपए लूट की घटना का अभी खुलासा भी नहीं हो सका है कि अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है.

इससे जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है. वहीं शहर के व्यवसायियों में दोनों घटनाओं को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading