July 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

रघुबर दास ने चन्द्रगुप्त सिंह के साथ सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्रियों का वितरण किया

रघुबर दास ने चन्द्रगुप्त सिंह के साथ सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्रियों का वितरण किया

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आस्था के महापर्व छठ पर हर कोई इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है।

इसी क्रम में सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने समर्थकों के साथ हजारों की संख्या में छठ व्रत धारियों के बीच में पूजा की सामग्रियों का वितरण किया।

इस मौके पर सूर्य मंदिर के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह भी मौजूद रहे।

साथ ही मंदिर समिति के सभी सदस्य और अध्यक्ष भी मौजूद थे।

सभी छठ व्रत धारियों के बीच में सूप और पूजा में चढ़ाने वाले सामग्रियों का वितरण किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आस्था के महापर्व छठ अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस पर्व को पूरी निष्ठा और लगन के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि सूर्य भगवान की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

साथ ही उन्होंने झारखंड सहित तमाम देशवासियों को आस्था के महापर्व छठ की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं। 

छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण करते हुए रघुबर दास एवं चंद्रगुप्त सिंह, सिदगोड़ा।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading