August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में बाढ़: बारिश फिर शुरू, स्थिति और बिगड़ने की आशंका

जमशेदपुर में बाढ़: बारिश फिर शुरू, स्थिति और बिगड़ने की आशंका
Jamshedpur flood

एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद, दोनों जिलों के करीब 4000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जमशेदपुर शहर के करीब 2000 घरों में बाढ़ का पानी

जमशेदपुर: लगभग 10 घंटों तक बारिश बंद रहने की वजह से बाढ़ और जलजमाव से परेशान लोगों को आशा थी कि स्थिति कुछ घंटों में सुधर सकती है। लेकिन, रविकार को तकरीबन 2 बजे से बारिश फिर से शुरू हो गयी और प्रभावित लोगों व प्रशासन दोनों के लिए चिंता का कारण बन गयी।

शुक्रवार से जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में हुए मूसलाधार बारिश के बाद शहर की दोनों प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकई पूरे शबाब पर है। दोनों नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

लगभग 14 साल बाद शहरवासियों ने दोनों नदियों के रौद्र रूप का दर्शन किया।

शनिवार रात भर तटीय इलाकों के लोग सड़कों और शेल्टर होम में रहने को मजबूर रहे।

Jamshedpur flood
कई इलाकों में पानी अब भी मौजूद है। स्थिति और बिगड़ सकती है यदि वर्षा बंद न हुई तो।

हालांकि रविवार को मौसम साफ जरूर हुआ है, मगर अपने पीछे तबाही का वह मंजर छोड़ गया है, जिससे निपटने में हफ्तों लग सकता है।

धीरे-धीरे दोनों नदियों के जलस्तर में मामूली गिरावट हो रही है।

अभी भी कई मुहल्ले और तटीय इलाके डूबे हुए हैं। लोग नफा-नुकसान का आकलन कर रहे हैं। राजनीति भी चरम पर है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है।

एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद है। अबतक दोनों जिलों के करीब 4000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जमशेदपुर शहर के करीब 2000 घरों में बाढ़ का पानी घुसा है।

उधर, इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव अभी भी डूबे हुए हैं। लोग अपने- अपने घरों में कैद हैं।

राहत और बचाव कार्य में प्रशासन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में अहम सवाल यह उठता है, कि आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

किसने रोका नदियों का रास्ता?

बहरहाल अभी इस पर कुछ भी कहना अनुपयुक्त होगा, मगर इस पर गहन मंथन करना अनिवार्य है।

बारिश फिर से शुरू होने से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने की आशंका।
न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading