जमशेदपुर में लगातार बारिश से कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित

बिजली आपूर्ति बहाली का काम भी प्रभावित, जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की

जमशेदपुर: लगातार बारिश की वजह से जमशेदपुर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, विद्युत आपूर्ति पर भी इसका खासा असर पड़ा है। कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है और विद्युत विभाग के कर्मचारी समस्याओं को ठीक करने में जुटे हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जमशेदपुर के बड़े हिस्से में जहां ओवरहेड वायरिंग सिस्टम के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है, बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

rains impact electricity in Jamshedpur
वर्षा से विद्युत आपूर्ति प्रभावित।

लगातार हो रही बारिश एवं तेज हवा के बहाव से कई पेड़ की शाखाएं ओवरहेड लाइन पर गिर गई हैं।

कुछ 33 केवी और 11 केवी लाइनों में इंसुलेटर भी पंक्चर हो गए हैं।

rains impact electricity in Jamshedpur
बिजली वितरण पर असर।

बिजली विभाग की टीम पर्याप्त मानवशक्ति के साथ बिजली आपूर्ति की बहाली के लिए काम कर रही है, लेकिन लगातार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बहाली का काम भी बुरी तरह से बाधित हो रहा है।

rains impact electricity in Jamshedpur
कई जगह बिजली के पोल गिर गये हैं।

जिला प्रशासन ने जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मजदूर दिवस पर एटक की तैयारी तेज

जमशेदपुर में मजदूर दिवस पर एटक द्वारा 2000 झंडों से सजावट और हजारों मजदूरों की रैली की तैयारी तेज, शहीद स्थल पर होगा समापन

जमशेदपुर में चलित अमृत धारा सेवा शुरू

जमशेदपुर में मारवाड़ी युवा मंच ने चलित अमृत धारा सेवा शुरू की है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को रोजाना ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Bengal elections: पहले चरण में 91.78% मतदान, आजादी के बाद रिकॉर्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने रिकॉर्ड भागीदारी दिखाई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार...

मोहरदा में पीएम आवास योजना पर सरयू राय का निरीक्षण, जुडको पर भड़के

देरी पर उठे सवाल, बोले—जांच के लिए CAG को लिखेंगे सचिव भ्रम की स्थिति में, दो दिन का वक्त मांगा 80 लाभुकों ने लिया बिजली कनेक्शन,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत