सऊदी पर मिसाइल ड्रोन अटैक से मचा हड़कंप, बाब अल मंडेब तक पहुंचा संकट; पाकिस्तान ने भी दी चेतावनी
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के बड़े हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। 8 सितंबर को दक्षिणी सऊदी अरब के कई इलाकों में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए गए, जिनमें ऊर्जा प्रतिष्ठानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। 73 लोगों के घायल होने और जिजान में तेल प्रतिष्ठानों में आग लगने की खबर है।
इस हमले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंडेब भी पश्चिम एशिया के नए युद्ध मोर्चे में बदल सकता है?
भारत ने हूती हमलों की निंदा करते हुए बाब अल-मंडेब में नौवहन की स्वतंत्रता को लेकर चिंता जताई है। वहीं पाकिस्तान ने भी अब आधिकारिक रूप से सऊदी अरब के समर्थन में हूती हमलों की कड़ी निंदा की है।
खास बात यह है कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच अगस्त 2026 में Makkah Joint Defence Agreement हुआ है, जिसमें किसी एक सदस्य पर सशस्त्र हमले को सभी पर हमला माना गया है।
क्या पश्चिम एशिया का संकट अब बाब अल-मंडेब तक फैल रहा है? इसका असर तेल, शिपिंग और भारत पर क्या पड़ेगा? पूरी कहानी इस वीडियो में।
#SaudiArabia #Houthis #BabAlMandeb #Hormuz #MiddleEastCrisis #SaudiAttack #HouthiAttack #Pakistan #MakkahAccord #India #RedSea #OilCrisis #MiddleEastNews #Geopolitics #BreakingNews #TownPost #NewsQuik
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7