राम मंदिर के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा, अखिलेश यादव ने क्यों उठाए सवाल | Ayodhya Ram Mandir
अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। वहीं स्वामी गोविंद देव गिरि को नया महासचिव बनाया गया है। ट्रस्ट के मुताबिक CEO मंदिर की प्रशासनिक और परिचालन व्यवस्था को अधिक पेशेवर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और पुरानी वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि नई नियुक्तियों के बाद क्या पुरानी घटनाओं को भुला दिया जाएगा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मामले में सामान्य कर्मचारियों को जेल भेजा गया, जबकि बड़े नामों को छोड़ दिया गया।
ट्रस्ट की बैठक में तीन नए न्यासियों की नियुक्ति, वित्तीय लेखों की मंजूरी और चढ़ावे की नकदी गिनने में तकनीक के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई।
#RamMandir #JitendraMishra #AkhileshYadav #Ayodhya #RamMandirTrust #RamDhan #AyodhyaNews #UPNews #RamMandirCEO #SwamiGovindDevGiri
Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.
For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7