September 8, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लूटकर चार आरोपी फरार

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लूटकर चार आरोपी फरार

जमशेदपुर : चापड़बाजी के मामले में जमशेदपुर रिकार्ड कायम कर रहा है। अपराधी अब अन्य असलहों को छोड़ ज्यादातर चापड़ का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला और लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। टाउन हॉल के समीप डेली कलेक्शन का काम कर घर लौट रहे बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी पर चार युवकों ने हमला कर दिया।

हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

घायल अभिषेक गिरी ने बताया कि वह रोजाना की तरह मानगो इलाके से डेली कलेक्शन का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। टाउन हॉल के पास वह कुछ देर के लिए रुके और अपने एक मित्र से मोबाइल फोन पर बात करने लगे।

इसी दौरान अमित सिंह, अभिषेक सिंह, रितिक सिंह और दीपू नामक चार युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के उन पर चापड़ से हमला कर दिया।

अभिषेक के अनुसार आरोपियों ने उन पर लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर उन्हें जबरन उठाकर पास की झाड़ियों की ओर ले जाने लगे।

किसी तरह उन्होंने हिम्मत जुटाकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसके पास मौजूद डेली कलेक्शन के करीब 10 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश, लूट और पुराने विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

नए पुलिस कप्तान के बाद पुलिस सतर्क है। जल्द ही अपराधी गिरफ्तार होंगे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading