August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मिड कैरियर ट्रेनिंग के तहत जमशेदपुर पहुंचे IFS अधिकारी

मिड कैरियर ट्रेनिंग के तहत जमशेदपुर पहुंचे IFS अधिकारी

जमशेदपुर: भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2010 बैच के अधिकारी सुशील प्रसाद और मो. शाहिद आलम मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCP-II) के तहत झारखंड भ्रमण के क्रम में बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर परिसदन में उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत समारोह के दौरान अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रशासनिक ढांचे, विकास कार्यों और सुशासन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त राजीव रंजन ने दोनों आईएफएस अधिकारियों को पूर्वी सिंहभूम जिले की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक संरचना, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा जमशेदपुर की देश की प्रमुख औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित पहचान की जानकारी दी।

उन्होंने जिले में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं, औद्योगिक प्रगति और प्रशासन द्वारा बेहतर सुशासन के लिए किए जा रहे नवाचारों से भी अवगत कराया।

दोनों आईएफएस अधिकारियों ने जिला प्रशासन की कार्यशैली, विकासोन्मुखी प्रयासों और प्रशासनिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए इस दौरे को ज्ञानवर्धक और उपयोगी अनुभव बताया।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading