September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गम्हरिया के उत्तमडीह में 70 वर्षों बाद भी नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

गम्हरिया के उत्तमडीह में 70 वर्षों बाद भी नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
  • * बीडीओ को चेतावनी-समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन
  • * ज्ञापन में सड़क, छुआछूत और सरकारी जमीन की जांच की उठाई मांग

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत उत्तमडीह गांव के ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर गम्हरिया अंचल कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। वर्तमान में गम्हरिया में बीडीओ और सीओ का प्रभार प्रवीण कुमार के पास है।

ग्रामीणों ने बताया कि उत्तमडीह की हरिजन बस्ती में पिछले लगभग 70 वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और रोजमर्रा के आवागमन में गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। बरसात के मौसम में हालात और भी अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उत्तमडीह तालाब में स्नान के दौरान कुछ लोगों द्वारा जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी घटनाएं की जाती हैं।

इसके अलावा बिना किसी उचित कारण के तालाब का पानी निकाल दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों को भी पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने उत्तमडीह फुटबॉल मैदान के समीप स्थित वन एवं सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

उनका कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और खरीद-बिक्री से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल कार्यालय में मौजूद रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading