Jamshedpur News: Video Call पर महिला मित्र से बात करते हुए फंदे से झूल गया युवक , बागुननगर का मामला

जमशेदपुर : शहर में आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। चाहे व प्रेम प्रसंग का मामला हो या पारिवारिक तनाव। आज नगर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बागुननगर में एक 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतक के परिजनों ने युवक की महिला मित्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

मृतक की पहचान बागुननगर रोड नंबर-3 निवासी सावन कर्मकार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सावन का बिरसानगर रोड नंबर-4 की रहने वाली एक महिला के साथ लंबे समय से संबंध था। दोनों पहले से विवाहित थे और उनके बच्चे भी हैं।

बताया जा रहा है कि सावन अपने परिवार से अलग रह रहा था और महिला के साथ उसके संबंधों को लेकर दोनों परिवारों में समय-समय पर चर्चा होती रहती थी।

परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाह को लेकर मतभेद चल रहे थे। गुरुवार देर रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

बताया जाता है कि बातचीत के दौरान सावन ने महिला को वीडियो कॉल किया और भावनात्मक रूप से परेशान दिखाई दिया। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाने की बात कही और बाद में फंदे से झूल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित महिला मौके पर पहुंची। वहीं सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए मर्सी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिवार का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और महिला मित्र की भूमिका की भी पड़ताल की जानी चाहिए।

सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अकरम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वीडियो कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल फोन डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Champai Soren Health Update: टीएमएच में चल रहा इलाज, रघुवर दास ने जाना हालचाल

ब्लड शुगर, बीपी लो होने से बिगड़ी तबीयत, रात करीब 8 बजे जारी होगा हेल्थ बुलेटिन जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren की...

Jamshedpur News: 12वीं के छात्र ने क्लासरूम में लाया कट्टा और जिंदा कारतूस, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज से निष्कासन की कार्रवाई

जमशेदपुर : परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज में 12वीं के एक छात्र द्वारा क्लासरूम में कट्टा और जिंदा कारतूस लाने का मामला सामने...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत