August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की बालिका टीम ने राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता उपविजेता खिताब

टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की बालिका टीम ने राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता उपविजेता खिताब

जमशेदपुर : टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर (TSTC) की बालिका बास्केटबॉल टीम ने धनबाद में आयोजित 25वीं यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 16 से 19 जून 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर की कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। टीम ने कई मुकाबलों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

टीम की इस उपलब्धि पर टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स Mukul Vinayak Choudhari, हेड स्पोर्ट्स (इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स) Capt. Manish Sinha तथा सीनियर मैनेजर स्पोर्ट्स Sanjay Mishra ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की सराहना की।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी टीम इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर टाटा स्टील का नाम रोशन करेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading