August 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

टाटा स्टील अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 संपन्न, दास भोला नाथ बने चैंपियन

टाटा स्टील अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 संपन्न, दास भोला नाथ बने चैंपियन

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा आयोजित अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में कंपनी की 16 इकाइयों से कुल 87 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें तीन महिला प्रतिभागी भी शामिल थीं। पूरे टूर्नामेंट का संचालन पांच अधिकारियों की देखरेख में सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

प्रतियोगिता में टीएसयूआईएसएल के दास भोला नाथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीएसजे ऑपरेशंस के अभिषेक झा उपविजेता रहे, जबकि टीएसके के संजय कुमार स्वैन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में टाटा स्टील लिमिटेड के चीफ, एलडी3 एवं टीएससीआर हितेश हसमुखराय शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर टाटा स्टील के सिंटर प्लांट के हेड, मैकेनिकल मेंटेनेंस विवेक कुडवा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में टाटा स्टील के चीफ, स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी तथा हेड, इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स कैप्टन मनीष सिन्हा भी उपस्थित थे।

दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों की खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल और निष्पक्ष संचालन में जयंत कुमार भुइयां, सौखिन कुंडू, दीपक कुमार झा, अनुप कुमार सिंह तथा तिलक राम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading